December 08, 2023

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर को पहला टी-20


स्पोर्ट्स डेस्क।  भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है ।  जहां 3 टी 20, 3 वन डे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। दौरे का आगाज 10 दिसंबर को डरबन टी-20 के साथ होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार, 7:30 बजे खेला जाएगा। टी 20, 3 वन डे और 2 टेस्ट मैच के लिए अलग अलग कप्तान का एलान किया जा चुका है।  वन डे में केएल राहुल,  टी-20 में सूर्यकुमार यादव और टेस्ट में रोहित शर्मा टेस्ट की कमान संभालेंगे।  

भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत  10 दिसंबर को डरबन टी-20 मैच से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार  शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर को रात 8.30 बजे से गकेबेरहा में दूसरा टी-20  होगा।   तीसरा टी 20 मुकाबला 14 दिसंबर को रात 8.30 बजे से जोहानिसबर्ग होगा । वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से जोहानिसबर्ग में होगा , जबकि 19 दिसंबर को शाम 4.30 बजे से दूसरा वनडे गकेबेरहा में खेला जाएगा।  वहीं 21 दिसंबर को शाम 4 .30 बजे से  तीसरा वनडे पार्ल में होगा । वहीं 26  दिसंबर से पहला टेस्ट बॉक्सिंग डे सेंचुरियन में होगा।  आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होगा।  दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।   



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch