स्पोर्ट्स डेस्क। भारतऔर साउथ अफ्रीका के बीच आज पहला टी-20 मुकाबला होगा । यह मैच शाम यह मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद 12 दिसंबर को रात 8.30 बजे से गकेबेरहा में दूसरा टी-20 होगा। तीसरा टी 20 मुकाबला 14 दिसंबर को रात 8.30 बजे से जोहानिसबर्ग होगा । वहीं वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे से जोहानिसबर्ग में होगा , जबकि 19 दिसंबर को शाम 4.30 बजे से दूसरा वनडे गकेबेरहा में खेला जाएगा। वहीं 21 दिसंबर को शाम 4 .30 बजे से तीसरा वनडे पार्ल में होगा । वहीं 26 दिसंबर से पहला टेस्ट बॉक्सिंग डे सेंचुरियन में होगा। आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन में 3 जनवरी से शुरू होगा। दोनों टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।