IND vs AUS 4th Test : मेलबर्न टेस्ट का नतीजा टीम इंडिया के फेवर में नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने इसमें 184 रन से बाजी मार ली है. इस बड़ी जीत के साथ ही उसने सीरीज में भी बढ़त बना ली है. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट में भारत के सामने जीत के लिए 340 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया की दूसरी पारी 155 रन पर ही सिमट गई. टेस्ट क्रिकेट में ये 49वीं बार है जब 300 प्लस के टोटल का पीछा करते हुए टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.
चौथे दिन 9 विकेट खोकर 333 रन की बढ़त लेने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 5वें दिन अपने स्कोर में 6 रन और जोड़े और भारत को 340 रन का टारगेट दिया. इस टारगेट से पार पाना टीम इंडिया के लिए MCG पर इतिहास रचने जैसा होता क्योंकि अब तक इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज 332 रन का रहा था. लेकिन, ऐसा हो नहीं सका.
मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की दूसरी पारी सिर्फ 155 रन पर सिमट गई. भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन, ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बनाए. उन्होंने ये रन 208 गेंदों का सामना करते हुए बनाए. जायसवाल के अलावा ऋषभ पंत टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 रन की पारी खेली.
रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ने किया भारत को बर्बाद
इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की अति रक्षात्मक शैली और ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर विराट कोहली की कमजोरी के चलते भारतीय टीम एक बार फिर बुरी तरह से फेल रही। रोहित ने 40 गेंद में 9 रन बनाए और टेस्ट मैचों में 11वीं बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार हुए। वहीं कोहली (29 गेंद में पांच रन) एक बार फिर कवर ड्राइव खेलने की ललक पर काबू नहीं रख सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दे बैठे। केएल राहुल को खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह से भारत का स्कोर 33 रन पर 3 विकेट हो गया।
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच 88 रनों की साझेदारी
उसके बाद से भारतीय ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया की गाड़ी धीरे-धीरे बढ़ाई और चायकाल तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की। इन दोनों की संघर्ष भरी पारी के आगे कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस असहाय नजर आ रहे थे। मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के बाद खुद भी पैट कमिंस इतना थक गए कि उन्होंने पार्ट टाइमर गेंदबाजों का इस्तेमाल करने का फैसला किया।
परेशान पैट कमिंस को ट्रेविस
पॉइंट और सिली पॉइंट पर फील्डर लगाकर दबाव बनाया तो ऋषभ पंत ने मौका देख ट्रेविस हेड को हवाई शॉट खेल बैठे। बाउंड्री बड़ी थी तो लॉन्ग ऑन को पार नहीं कर सके और मिचेल मार्श ने गेंद को लपकने में कोई गलती नहीं की। इस तरह से पंत की पारी 104 गेंदों में 2 चौके के दम पर 30 रनों के स्कोर पर खत्म हुई। इस तरह से अपनी बैटिंग से भारत की नाक में दम करने वाले ट्रेविस हेड ने गेंद से गहरा घाव दिया। इसके बाद पैट कमिंस ने बोलैंड और नाथन लायन को मोर्चे पर लगा दिया। रविंद्र जडेजा को बोलैंड ने 2 रन पर आउट किया तो लायन ने पहली पारी के शतकवीर नीतीश कुमार रेड्डी को एक रन पर पवेलियन भेजते हुए छठा झटका दे दिया। इसके बाद यशस्वी और आकाश दीप विवादित करीके से आउट हुए, जबकि बुमराह और सिराज को आउट करने में ऑस्ट्रेलिया को अधिक समय नहीं लगा।