Ind Vs Nz Test : इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन भारत को शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा। वह 30 के निजी स्कोर पर मिचेल सेंटनर का शिकार बने। इसके बाद सेंटनर ने विराट कोहली को भी क्लीन बोल्ड किया। भारत को चौथा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा जिन्हें ग्लेन फिलिप्स ने आउट किया। फिलिप्स ने इसके बाद पंत को आउट कर भारत को बैकफुट पर धकेला। भारत ने 83 के स्कोर पर पांचवा विकेट खोया।
मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की टीम 259 रन पर सिमटी, जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बोर्ड पर लगाए। भारत को एकमात्र झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वहीं यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन भारत के हीरो वॉशिंगटन सुंदर रहे जिन्होंने 7 विकेट चटकाकर कीवियों को घुटने टेकने पर मजबूर किया। वहीं न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़े।