February 23, 2025

Ind vs Pak, Champions Trophy 2025 : 241 रन पर सिमटी पाकिस्तान टीम, अब भारत को जीत के लिए 242 रन की जरूरत


Ind vs Pak, Champions Trophy 2025 : दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 241 रन का स्कोर बनाया।

वहीं अब भारत के सामने 242 रनों का टारगेट है। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन साउद शकील ने 62 रन बनाए। जबकि कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 46 रन बनाए। इसके अलावा अंत में खुशदिल शाह ने 39 गेंद में दो छक्कों के दम 36 रन बनाए। वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने 3, हार्दिक पंड्या ने 2 और अक्षर पटेल,शमी और हर्षित पटेल ने 1 विकेट झटका है।

हैट्रिक से चूके कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने 43वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके. हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए. पहले कुलदीप ने सलमान आगा को आउट किया और फिर शाहीन अफरीदी को जीरो पर पवेलियन भेजा.

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद।

 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch