February 24, 2025

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई


IND vs PAK : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए लीग स्टेज के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए, जिसे भारत ने 45 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया ट्रेंडिंग में हैं.

इस शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं दी है. सीएम साय ने अपने एक्स हैंडल में कहा कि विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल. उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवांवित किया है.


बता दे पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 49.4 ओवर में 241 के टोटल स्कोर पर ढेर कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने 4 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch