June 10, 2024

IND vs PAK, T20 World Cup 2024 : 24 गेंद…15 डॉट.. 3 विकेट… जसप्रीत बुमराह ने ऐसे पलट दी बाजी, भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया


IND vs PAK, T20 World Cup 2024 : सांस रोक देने वाले मुकाबले में रोहित एंड कंपनी पाकिस्तान को 6 रन से मात देने में कामयाब रही. भारत की तरफ से दिए गए 120 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी. मैच के आखिरी पलों में नसीम शाह ने कुछ एक अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी पाकिस्तान की टीम को जीत नहीं दिला सके.

भारत के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद नसीम शाह अपने आंसुओं को संभाल नहीं पाए और बीच मैदान में ही बैठ गए. यही नहीं जब वह शाहीन अफरीदी के साथ ग्राउंड से बाहर जा रहे तब उन्हें अपने हाथों से आंखों से निकलते आंसुओं को पोछते हुए देखा गया. इस दौरान ग्रीन टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने जब उन्हें ढाढ़स बंधाया तब जाकर कहीं वह शांत हुए.

अंतिम गेंद तक लड़े नसीम शाह
पाकिस्तान को जीत दिलाने के लिए नसीम शाह को अंतिम गेंद तक लड़ते हुए देखा गया. ग्रीन टीम को आखिरी ओवर में 18 रन की दरकार थी. इमाद वसीम के पहले ही गेंद पर आउट हो जाने के बाद उन्होंने मैदान में कदम रखा और 4 गेंद में 10 रन की नाबाद पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 2 चौके निकले, लेकिन इसके बावजूद भी वह पाकिस्तान को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे.

गेंदबाजी में भी हिट रहे शाह
बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी में भी शाह का जलवा रहा. वह अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में सर्वाधिक 3 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. भारत के खिलाफ उन्होंने कुल 4 ओवरों की गेंदबाजी की थी. इस बीच 5.20 की इकोनॉमी से महज 21 रन खर्च किए थे.

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत
भारत ने आज टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा जीत का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पाकिस्‍तान के खिलाफ कुल आठ बार उतरी भारत की टीम ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की. केवल एक बार पाकिस्‍तान ने इस मंच पर भारत को मात दी है. इस फेहरिस्‍त में दूसरे नंबर पर पाकिस्‍तान की टीम है, जिसने टी20 वर्ल्‍ड कप में छह बार बांग्‍लादेश को हराया है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch