स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट आज से शुरू हो रही है। यह मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
भारतीय टीम अफ्रीका में 3 टी 20, 3 वन डे और 2 टेस्ट मैच खेलने गई है। दोनों देशों के बीच टी 20 सीरीज 1- 1 से बराबर रहा। जबकि भारत ने वन डे सीरीज 2-1 से जीत दर्ज की थी।