स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वन डे मुकाबला आज होगा। यह मैच गकेबरहा में खेला जाएगा, जो भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे शुरू होगा।
तीन मैचों की वन डे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। पहले वन डे में भारत ने मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया था। आज भारत सीरीज जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं दोनों टीमों के बीच तीसरा वन डे मैच 21 दिसंबर को खेला जाएगा।