स्पोर्ट्स डेस्क। पार्ल में खेले गए तीसरे वन डे में भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 2- 1 से जीत ली। भारत की तरफ से संजू सेमसन ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। अब दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए। भारत की तरफ से संजू सेमसन ने 108, तिलक वर्मा ने 52, रिंकू सिंह ने 38, रजत पाटीदार ने 22 और राहुल ने 21 रन की पारी खेली। अफ्रीका की तरफ से हेंड्रिक्स ने 3, बर्गर ने 2, विलियम्स ने 1, केशव महाराज ने 1 और मुल्डेर ने 1 विकेट लिए।
297 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीका टीम 45.5 ओवर में 218 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम के तरफ से जोरजी ने 81, मर्कराम ने 36, क्लासेन ने 21, हेंड्रिक्स ने 19 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 4, आवेश खान और वाशिंगटन सुन्दर ने 2-2, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 1- 1 विकेट झटके।