February 05, 2024

दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हराया


खेल डेस्क।  विशाखापटटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रन से हरा दिया।  इस जीत के साथ ही भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।  पहला टेस्ट मैच में भारत को 28 रन से हार मिली थी। 

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट के नुकसान पर 396 रन बनाए।  टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 209 रन की पारी खेली।  इसके अलावा शुभमन गिल ने 34, रजत पाटीदार ने 32, अक्षर पटेल ने 27, श्रेयस ने 27, अश्विन ने 20 और भरत ने 17 रन बनाए।   इंग्लॅण्ड की तरफ से रेहान अहमद, शोएब बशीर और एंडरसन ने 3-3  विकेट हासिल किये।       

 396 रन के जवाब में इंग्लैण्ड की पहली पारी 253 रन में सिमट गई।  इंग्लैंड की तरफ से क्रौली ने 76, स्टोक्स ने 47,  बेयरस्टो ने 25, पोप ने 23 रन का योगदान दिया।  भारत की तरफ से बुमराह ने 6, कुलदीप यादव ने 3 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट झटके।      

पहली पारी के आधार पर भारत ने 143 रन की बढ़त हासिल की।  भारत ने अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाए।  टीम की तरफ से गिल ने 104, अक्षर पटेल ने 45, अश्विन ने 29 और श्रेयस ने 29 रन बनाए।  इंग्लैंड के हार्टली ने 4, रेहान अहमद ने 3, एंडरसन ने 2, बशीर ने एक विकेट लिए।   399 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम 292 रन पर सिमट गई और मैच  को चौथे दिन 106 रन से गंवा दिया।        



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch