स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 28 रन से हरा दिया। इंग्लैंड ने भारत को 231 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत 202 रन बनाकर सिमट गई और मैच को गंवा दिया। दोनों देशों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जनवरी से शुरू होगा।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए । टीम की तरफ से बेन स्टोक्स ने 70, बेयरस्टो ने 37, डकेत ने 35, रुट ने 29, हार्टले ने 23 रन बनाए। भारत की तरफ से जडेजा और आश्विन ने 3-3 और बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।
भारत ने अपनी पहली पारी में 436 रन बनाए और 190 रन की बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से जडेजा ने 87, राहुल ने 86, यशस्वी ने 80 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से रुट ने 4, हार्टले और रेहान अहमद ने 2-2 और लीच ने 1 विकेट लिए।
पहली पारी में 190 रन से पिछड़ी इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 420 रन बनाए, पोप ने 196 रन की शतकीय पारी खेली और भारत को 231 रन का टारगेट दिया। भारत की दूसरी पारी 202 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के हार्टले ने 7 विकेट लिए।