November 29, 2023

तीसरा टी 20 भारत हारा, ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से हराया


स्पोर्ट्स डेस्क।  गुवाहाटी में मंगलवार को खेले गए तीसरे टी 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।  भारत ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 222 रन बनाए थे।  जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

तीसरे टी 20 में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने आमंत्रित किया।  भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए।  भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने 123 रन की शतकीय पारी खेली।  इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 39 और तिलक वर्मा ने 31 रन का योगदान किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से केन रिचर्डसन, जैसन बेह्रेनडोर्फ़ और आरोन हार्डी ने 1-1 विकेट हासिल किए।  

223 रन के टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने 20 वें ओवर की आखिरी बाल पर हासिल 5 विकेट से मैच जीत लिया।  ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैक्सवेल ने नाबाद 104 रन बनाए।  इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 35 रन, वडे ने नाबाद 28 रन बनाए।  भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने 2, आवेश खान, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 1-      1 झटके।    



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch