India vs England 3rd ODI : भारत और इंग्लैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 142 रन से जीत हासिल की. उसने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने उसे 357 रन का टारगेट दिया. टीम इंडिया 50 ओवरों में 356 रन पर सिमट गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रनों पर सिमट गई.
इंग्लैंड की ओर से टॉम बैंटन और गस एटकिंसन ने 38-38 रन की पारी खेली। बेन डकेट ने 34 और फिल साल्ट ने 23 रन जोड़े। हैरी ब्रूक के बल्ले से 19 रन निकले। वहीं, इंग्लैंड के चार प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, जिसमें कप्तान जोस बटलर (6) और लियाम लिविंग्सटोन (9) भी शामिल हैं। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो शिकार किए। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में ऑलआउट होने के बाद 356 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सातवां वनडे शतक ठोका। उन्होंने 102 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। विराट कोहली (52) और श्रेयस अय्यर (78) ने अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने 55 गेंदों का सामना करने के बाद 7 चौके और छक्का जमाया। वहीं, अय्यर ने 64 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के मारे। गिल ने कोहली के साथ 116 और अय्यर के संग 104 रनों की पार्टनरशिप की।
केएल राहुल ने 40 रन बनाए। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 17, वॉशिंगटन सुंदर ने 14 और अक्षर पटेल ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा महज 1 रन ही बना सके। इंग्लैंड के लिए स्पिनर आदिल रशीद ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। मार्क वुडे ने दो जबकि साकिब महमूद, जो रूट और गस एटकिंसन के खाते में एक-एक विकेट आया। भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों का आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले यह आखिरी मैच है।
ENG 214/10 (34.2 ओवर)
IND 356/10 (50 ओवर)