December 15, 2023

तीसरा टी 20 भारत जीता, दक्षिण अफ्रीका को 106 रन हराया


स्पोर्ट्स डेस्क । तीसरे टी 20 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 106 रन हरा दिया।  इस तरह तीन टी 20 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर रहा।   

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर  201 रन बनाए थे। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 100 रन, यशस्वी जायसवाल ने 60 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केशव महाराज और विलियम्स ने 2- 2 विकेट लिए।  

202 रन के टारगेट का पीछा करने मैदान में उतरी अफ्रीका टीम  13.5 ओवर में 95 रन बनाकर आल आउट हो गई और मैच 106 रन से गंवा दिया।  भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 5 और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट झटके। अब दोनों टीमों के बीच 17 दिसंबर  से 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी।

 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch