स्पोर्ट्स डेस्क। जोहान्सबर्ग में आज खेले गए पहले वन डे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की वन डे सीरीज में भारत ने 1- 0 की बढ़त हासिल कर ली है।
साउथ अफ्रीका ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया। अफ्रीका की टीम 27.3 ओवर में 116 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से फेहलुकवायो ने 33, टोनी डी जोरजी ने 28 , मर्कराम ने 12 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 5, आवेश खान ने 4 और कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए।
117 रन के टारगेट को भारत ने 16.4 ओवर में 2 विकेट से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से श्रेयस ने 52 और साई सुदरसन ने 55 रन की पारी खेली। अफ्रीका के फेहलुकवायो और मुल्डर ने 1-1 विकेट हासिल किया।