November 23, 2023

आखिरी बाल में भारत ने जीता पहला टी 20, ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया


स्पोर्ट्स डेस्क।  विशाखापटटनम में खेले गए पहले टी 20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया।  ऑस्ट्रेलिया ने  बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 208 रन बनाए।  ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोस इंग्लिश ने सबसे अधिक 110 रन बनाए।  इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 52 और टिम डेविड ने नाबाद 19 रन  का योगदान दिया।  भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 1- 1 विकेट झटके।  

209 रन के लक्ष्य को भारत ने 20 ओवर में हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने आखिरी बाल में छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी।  भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 80 रन, ईशान किशन ने 58, ऋतुराज गायकवाड़ ने 21 रन बनाए।             



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch