November 27, 2023

भारत ने जीता दूसरा टी 20, ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया


स्पोर्ट्स डेस्क।  तिरुवनंतपुरम में रविवार को खेले गए दूसरे टी 20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हरा दिया।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए थे।  जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम 191 रन ही बना पाई।  इस जीत के साथ ही 5 मैचों की टी 20 सीरीज में भारत ने 2 - 0 की बढ़त बना ली है।  

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।  भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए।  भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 53, ऋतुराज गायकवाड़ ने 58, ईशान किशन ने 52, रिंकू सिंह ने 31 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 19 रन बनाए।  ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिस ने 3 और स्टोइनिस ने 1 विकेट लिए।  

236 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन ही बना सकी और मैच 44 रन से हार गई।  भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3, रवि बिश्नोई ने 3, अक्षर पटेल ने 1, मुकेश कुमार ने 1 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट झटके।            



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch