February 16, 2025

IPL 2025 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेड्यूल और वेन्यू का हुआ ऐलान, जानिए तारीख, स्थान और मैच का समय


Tata IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (KKR vs RCB) के बीच मुकाबले से होगा। ओपनिंग मैच 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL 2025 Final 25 मई को खेला जाएगा। इसके अलावा 23 मई को दूसरा क्वालिफायर भी कोलकाता में ही होगा। 10 साल बाद कोलकाता में आईपीएल फाइनल खेला जाएगा।

इससे पहले 2013 और 2015 में भी कोलकाता में आईपीएल का फाइनल खेला गया था। 20 और 21 मई को पहला क्वालीफ़ायर और एलिमिनेटर हैदराबाद में खेला जाएगा। IPL 2025 के आग़ाज़ के ठीक एक दिन यानी 23 मार्च को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। इसमें सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मुंबई इंडियंस (MI) मेज़बानी करेगी।

65 दिनों तक चलने वाली इस लीग में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। ये मैच 13 अलग – अलग स्टेडियम में आयोजित होंगे। आईपीएल 2025 के मुक़ाबले कोलकाता, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मुल्लांपुर, धर्मशाला, गुवाहाटी और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे। इस बार 12 डबल हेडर भी होंगे। सभी डबल हेडर रविवार के दिन खेले जाएंगे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) एक बार फिर अपने दो मुक़ाबले गुवाहाटी में खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स अपने पहले दो होम मुक़ाबले गुवाहाटी में खेलेगी। यह मैच 26 मार्च को केकेआर और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपने दो मुक़ाबले वाइजैग में खेलेगा। यह मुक़ाबले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेले जाएंगे।

यहां देखें पूरा शेड्यूल 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch