धमतरी @ संदेश गुप्ता। ब्वायज स्कूल ग्राउंड में आयोजित धमतरी विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार तीसरा दिन भी जबरदस्त खेल का प्रदर्शन जारी रहा, जहां 8 टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबले में एच एस आर,राजपुताना रॉयल्स,ग्लोशाइन फिटनेस एवं शिवजी इलेवन की टीम विजेता रही ।
तीसरे दिन में मुख्य अतिथि के रूप के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, कवींद्र जैन,बीथिका विश्वास, लता सोनी एवं रितिका यादव उपस्थित रहे । इस बीच महाराणा प्रताप कप सीजन 2 के प्रायोजक दीपक ठाकुर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म देना व दर्शकों को अपने शहर में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तर्ज पर घरेलू क्रिकेट का मनोरंजन कराना है। श्रीराम हिन्दू संगठन के संयोजक प्रवीण साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा अंतर्गत 168 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम दर्शकों को क्रिकेट ग्राउंड के अलावा ऑनलाइन एप के माध्यम से भी घर बैठे प्रत्येक मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।