October 01, 2024

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने सांसद बृजमोहन अग्रवाल

2026 में ऑल इंडिया ओलंपिक का आयोजन करेगा छत्तीसगढ़: बृजमोहन अग्रवाल


रायपुर : छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक हुई। इस बैठक में ओलंपिक संघ के नवनिर्वाचित सदस्य उपाध्यक्ष विजय बघेल, महासचिव विक्रम सिसोदिया, कोषाध्यक्ष  संजय मिश्रा समेत नवनिर्वाचित सदस्य एवं राज्य के समस्त खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आम सभा की बैठक में रायपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अतुल शुक्ला ने छत्तीसगढ़ में खेलों के प्रोत्साहन और उन्हें बढ़ावा देने के लिए संघ के संविधान में संशोधन कर कार्यकारी अध्यक्ष पद के निर्माण का सुझाव दिया साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका समेत सभी सदस्यों ने समर्थन किया।

जिसके बाद महासचिव  विक्रम सिसोदिया ने घोषणा की कि, अगली आम सभा की बैठक में संविधान संशोधन कर कार्यकारी अध्यक्ष पद का निर्माण किया जाएगा और बृजमोहन अग्रवाल संघ के पहले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

इस घोषणा का सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया। श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, छत्तीसगढ़ में ऊर्जावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। आवश्यकता है तो बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने और खेल खिलाड़ियों को सही से प्रमोट करने की।

उन्होंने राज्य में खेल अकादमी, अच्छे प्रशिक्षण और उचित डाइट पर भी जोर दिया। उन्होंने 2026 में छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया ओलंपिक टूर्नामेंट का आयोजन करने की बात कही जिसके लिए आने वाले दो सालों में उचित इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि, खिलाड़ी राज्य का ब्रांड एंबेसडर होता है वह देश दुनिया में प्रदेश की पहचान बनाता है। ओलंपिक संघ के माध्यम से कोशिश होगी कि छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिल सके।  बृजमोहन अग्रवाल ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एक-एक जिलों में खेलों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी लेने का भी सुझाव दिया। इसके लिए उद्योग घरानों के साथ मिलकर CSR मद से कार्य करने का सुझाव दिया।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch