August 07, 2024

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक के फाइनल में बनाई जगह, भारत का चौथा मेडल पक्का


Paris Olympics 2024 : भारत की स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रा. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

इससे पहले मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की उकसाना लिवाच को 7-5 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश ने पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में लिवाच ने वापसी की लेकिन विनेश ने उनकी चुनौती को रोक दिया। यूक्रेनी पहलवान को पछाड़ कर विनेश ने 7-5 से जीत दर्ज की थी।

सेमीफाइनल में जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। इस तरह विनेश ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बन गई हैं। इससे पहले महिला रेसलिंग में भारत के लिए साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

अगर फाइनल में विनेश जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर ही नहीं पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। 




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch