January 10, 2024

दौड़ एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता 12 जनवरी को


रायपुर।   12 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर के द्वारा 12 जनवरी 2024 को 2.5 किमी की दौड़ एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन बजरंगदास खेल मैदान अभनपुर नया बस स्टैंड के पास में  की गई है। 

सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र और प्रथम 10 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए पंजीयन 12 जनवरी को प्रातः 6:00 से 7:00 तक की जाएगी तत्पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी। 

प्रतियोगिता में पंजीयन पूरी तरह निशुल्क है। उक्त प्रतियोगिता में अधिक से अधिक युवक एवं युवतियों को भाग लेने के लिए अध्यक्ष खेमचंद निषाद एवं सचिव योगेश साहू ने अपील की है। इस कार्यक्रम में सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के अधिकारी द्वारा थलसेना  (अग्निवीर) की भर्ती प्रक्रिया एवं छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में थाना अभनपुर के पुलिस अधिकारी  द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch