June 11, 2022

44वीं राष्ट्रीय पैरा पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में जिंदल स्टील के श्रीमंत झा ने जीता गोल्ड


रायपुर। जिंदल स्टील एंड पावर मशीनरी डिवीजन, रायपुर में कार्यरत श्रीमंत झा ने 44वीं राष्ट्रीय पैरा पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। 44वीं राष्ट्रीय पैरा आर्म-कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने 70 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 31 मई से 5 जून 2022 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की गई थी।

इसमें देश भर के शीर्ष स्तर के पैरा पुरुष और महिला पंजा कुश्ती खिलाड़ियों ने भाग लिया था। श्रीमंत झा ने शुरू से ही प्रतियोगिता में अपनी पकड़ बनाए रखी। फाइनल में श्रीमंत झा का सामना हरियाणा के एक खिलाड़ी से हुआ। फाइनल मैच जीतकर श्रीमंत झा ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 स्वर्ण, 18 रजत और 8 कांस्य पदक जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 11 स्वर्ण पदक जीते।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch