स्पोर्ट्स डेस्क। गकेबरहा में मंगलवार को खेले गए दूसरे वन डे में साउथ अफ्रीका ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने अफ्रीका को 212 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे अफ्रीका ने 42.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। सीरीज का अंतिम मुकाबला दोनों टीमों के बीच 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की टीम पहले खेलते हुए 46.3 बाल में 211 रन पर आल आउट हो गई। भारत के सुदर्शन ने 62, राहुल ने 56, अर्शदीप ने 18, रिंकू सिंह ने 17, संजू सेमसन ने 12 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से नांद्रे बर्गर ने 3, हेंड्रिक्स ने 2, केशव महाराज ने 2, विलियम्स ने 1, मर्कराम ने 1 विकेट लिए।
212 रन के टारगेट को अफ्रीका ने 42.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अफ्रीका की तरफ से जोरजी ने नाबाद 119 रन बनाए। जबकि हेंड्रिक्स ने 52 और डुसेन ने 36 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट झटके।