December 13, 2023

साउथ अफ्रीका ने जीता दूसरा टी 20, भारत को 5 विकेट से हराया


स्पोर्ट्स डेस्क।  गकेबेरहा में मंगलवार को  खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया।  इस जीत के साथ ही  साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 1- 0  की बढ़त बना ली है।  दोनों टीमों के बीच तीसरा टी 20 मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।  वहीं पहला टी 20 बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।  

दूसरे टी 20 में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया।  भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर  में 7 विकेट पर 180 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई, इसके बाद भारतीय पारी शुरू नहीं हो पाई।  डकवर्थ लुइस नियम के तहत साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 रन का टारगेट दिया गया।  भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने 68, कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 56, तिलक वर्मा ने 29, रविंद्र जडेजा ने 19 रन बनाए।  अफ्रीका की तरफ से  कोएट्जी ने 3, यानसन, विलियम्स, शम्सी ने एक-एक विकेट लिया। 

152 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।  अफ्रीका की तरफ से हेंड्रिक्स ने 49, मर्कराम ने 30, मिलर ने 17 रन बनाए।  भारत की तरफ से मुकेश कुमार ने 2, सिराज और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट झटके।   



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch