महासमुंद। कोरबा जिला बाल बैडमिंटन संघ की तरफ से कोरबा में 25 से 27 दिसंबर तक 23वीं छत्तीसगढ़ सीनियर राज्य स्तरीय बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महासमुंद ने तीसरे स्थान के लिए गरियाबंद को 35-23, 35-24 से हराया।
स्पर्धा का उद्घाटन समारोह 25 दिसंबर को हुआ एवं समापन समारोह 27 दिसंबर को किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया ।
प्रदेश बॉल बैडमिटन संघ के सह सचिव अंकित लूनिया ने बताया कि जिले की सीनियर पुरूष टीम में लोकेश साहू, अविनाश कुशवाहा, प्रभात सेठ, भूषण साहू, मुरली राज पुरोहित, मेहुल चंद्राकर, सुदर्शन दुबे, केशव शामिल हुए, जिन्होंने अच्छा प्रर्दशन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महासमुंद ने तीसरे स्थान के लिए गरियाबंद को 35-23, 35-24 से हराया ।