November 30, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल टी 20 मुकाबला, दोनों टीमें पहुंची रायपुर


रायपुर।  1 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों देशों की टीम के खिलाड़ी कल देर शाम रायपुर पहुंच चुके है।

रायपुर एयरपोर्ट से दो बसों में सभी  खिलाड़ियों को सीधे होटल कोर्टयार्ड मैरियट पहुंचाया गया है। वहीं होटल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दरअसल इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स आज प्रैक्टिस करेंगे इसके बाद 1 दिसंबर यानी कल  टी 20 मैच होगा।

एक दिसंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 का यह मैच रायपुर में आयोजित किया गया है ,इसके लिए एक हजार से 25,000 रुपए तक की टिकट बी सी सी आई बेची जा रही है। आप को बता दें कि स्टेडियम का लाखों का बिजली बिल नहीं भरने से वहां की बिजली कनेक्शन काट दी गई है। अस्थायी कनेक्शन और जनरेटर के भरोसे यह मैच होगा।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch