स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी 20 सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 23 नवंबर को विशाखापटटनम में होगा। वहीं इस सीरीज का चौथा टी 20 मैच रायपुर में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पहला टी 20 23 नवंबर को विशाखापटटनम, दूसरा टी 20 26 नवंबर को त्रिवेंद्रम, तीसरा टी 20 28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा टी 20 1 दिसंबर को रायपुर और पांचवां टी 20 3 दिसंबर बेंगलुरु में होगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होगी।
इस टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव बनाए गए है। पहले तीन मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान होंगे। जबकि आखिरी 2 टी 20 के लिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।