June 24, 2024

T20 World Cup 2024 : आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, सेंट लूसिया के मौसम ने बढ़ाई चिंता


T20 World Cup 2024 : सुपर 8 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला होना है. पिछले मैच में अफगानिस्तान से मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया के समीकरण को बिगाड़ कर रख दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला है. वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगग कंफर्म कर लेगी. इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी है.

वहीं, ऑस्ट्रेलिया को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच में सुपर 8 में बड़ी हार मिली है. अफ़ग़ानिस्तान से मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया के विश्वास को पलट कर रख दिया है. अब ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो भारत को हर हाल में हराना होगा. ऑस्ट्रेलिया यह मैच हार जाता है और अफगानिस्तान अपना अगला मैच जीत जाता है तो फिर कंगारू टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. ऐसे में तब भारत और अफगानिस्तान ग्रुप ए से सेमीफाइनल खेलेगी.

दोनों टीमों के बीच टी20 में कुल 31 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत को 19 मैचों में जीत मिली है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया 11 मैच जीतने में सफल रहा है. एक मैच में कोई परिणाम सामने नहीं आया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कुल 5 बार एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला किया है जिसमें 3 बार भारतीय टीम तो 2 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने में सफल रही है.

भारत संभावित XI
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

ऑस्ट्रेलिया संभावित XI
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम जैम्‍पा, जोश हेजलवुड।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch