June 09, 2024

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला


T20 World Cup: आज यानि रविवार का मजा 4 गुना होने वाला है। टी20 विश्‍व कप में आज भारतीय टीम का सामना धुर विरोधी पाकिस्‍तान से होगा। टूर्नामेंट का यह 19वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

लंबे समय से फैंस को इस महामुकाबले का इंतजार है। दोनों ही टीम के फैंस चाहेंगे चाहे विश्‍व कप हार जाना पर इस मुकाबले को जरूर जीतना। इस मुकाबले में पाकिस्‍तान टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। पाकिस्‍तान को अपने पहले मैच में अ‍मेरिका के हाथों हार मिली थी।

दूसरी ओर टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को रौंदा था। टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इमाद वसीम, इफ्तिखार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ, नसीम शाह।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch