IND vs ENG : इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों पर मुहर लगा दी. उन्होंने टीम के नए कप्तान और उप-कप्तान का चुनाव भी कर लिया है. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान बनाया गया है. BCCI के इस ऐलान से कई तरह की अफवाहों पर रोक लग गई है. टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम आगे चल रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने पर अपना भरोसा जताया है, वहीं टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है.
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल, बुमराह, सिराज, प्रिसिध, आकाश दीप, अर्शदीप, कुलदीप।
पहला टेस्ट- 20-24 जून 2025. हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई 2025. एजबेस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई 2025. लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई 2025. ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त. 2025 द ओवल, लंदन