November 23, 2023

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा पहला टी 20 मुकाबला


स्पोर्ट्स डेस्क।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी 20 सीरीज आज से शुरू हो रही है।  दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।  यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।  

दूसरा टी 20 26 नवंबर को त्रिवेंद्रम, तीसरा टी 20  28 नवंबर को गुवाहाटी, चौथा टी 20 1 दिसंबर को रायपुर और  पांचवां टी 20 3 दिसंबर बेंगलुरु में होगा।  इस सीरीज के लिए भारत के कप्तान सूर्य कुमार यादव बनाए गए है।  पहले तीन मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान होंगे।  जबकि आखिरी 2 टी 20 के लिए श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।  




Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch