February 06, 2024

पश्चिम क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता : सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला आज


रायपुर।  भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा विभाग के तत्वावधान में पश्चिम क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता वर्ष 2023 24 का आयोजन, कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा दिनांक 05-02-2024 एवं 06-02-2024 को सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग के ही पांच टीमें रायपुर, ग्वालियर, नागपुर, राजकोट और जयपुर भाग ले रही है।

दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री पी.सी. माझी, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक़दारी), छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का नॉक आउट मैच जयपुर और राजकोट के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम जयपुर  की टीम ने राजकोट की टीम को 4-0 से पराजित किया। उसके उपरांत प्रथम सेमिफ़ाइनल मैच रायपुर और नागपुर के बीच खेला गया जिसमें नागपुर की टीम ने रायपुर की टीम को 7-2 से पराजित किया। उसके उपरांत प्रथम मैच के विजेता टीम जयपुर और ग्वालियर के बीच  दूसरा सेमिफ़ाइनल मैच तथा फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाना है।

मौके पर दोनों कार्यालय अर्थात प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक़दारी) तथा प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा) के सभी उप-महालेखाकार क्रमश: श्रीमती जी. इजिलारसि, श्री वी. यू. पाटिल, श्रीमती एम. उमा तथा श्री नितिन पुके के साथ-साथ सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch